Search

 
 
 

World Junior Squash: भारत की अनाहत पहुंची क्वार्टर फाइनल में, डॉयस ये सैन को हराया

भारत की युवा स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने वर्ल्ड स्क्वैश जूनियर चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल जगह बना ली है. उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मलेशिया की डॉयस ये सैन ली को सीधे गेम में हरा दिया.
 

Lagatar Desk: भारत की युवा स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने वर्ल्ड स्क्वैश जूनियर चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल जगह बना ली है. उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मलेशिया की डॉयस ये सैन ली को सीधे गेम में हरा दिया. अनाहत ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को 11-4, 11-8 और 11-3 से शिकस्त दी. अब अनाहत का क्वार्टर फाइनल में मिस्र की हबीबा रिजक से सामना होगा. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

दूसरी ओर मिस्र की हबीबा रिजक ने अमेरिका की शार्लेट जे को चार गेम के मुकाबले में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. वहीं, पुरुष वर्ग में कुछ बड़े उलटफेर भी देखने को मिला. भारत के आर्यवीर दीवान को अमेरिका के यासीन शलाबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. यासीन शलाबी ने आर्यवीर को 11-4, 11-1 और 11-5 से हराया. यह आर्यवीर के लिए निराशाजनक परिणाम रहा, क्योंकि वह मौजूदा एशियाई अंडर 19 चैंपियन हैं और उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी.

 

वर्ल्ड स्क्वैश जूनियर चैंपियनशिप 2026 के व्यक्तिगत मुकाबले 20 से 25 जुलाई तक कनाडा के नियाग्रा-ऑन-द-लेक में आयोजित हो रहे हैं. वहीं, 26 से 31 जुलाई तक पुरुष और महिला टीम प्रतियोगिताएं होंगी. भारतीय पुरुष टीम बेहतर उम्मीद के साथ उतरेगी. टीम ने पिछले साल काहिरा में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया था. इस मेडल के साथ भारत को 13 साल से चला आ रहा पदक का इंतजार खत्म हुआ था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही