Search

 
 
 

Cricket News: विदेशी धरती पर भारतीय टीम नाकाम, लगातार हार से BCCI परेशान, होगी समीक्षा

विदेशी धरती पर भारत की लगातार खराब प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) चिंतित है. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाने के बाद बोर्ड टी20 टीम के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा. इंग्लैंड दौरा खत्म होने के बाद लगातार दो टी20 सीरीज हारने के कारणों और टीम की कमियों पर चर्चा की जाएगी.
 

Lagatar Desk: विदेशी धरती पर भारत की लगातार खराब प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) चिंतित है. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाने के बाद बोर्ड टी20 टीम के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा. इंग्लैंड दौरा खत्म होने के बाद लगातार दो टी20 सीरीज हारने के कारणों और टीम की कमियों पर चर्चा की जाएगी.


दौरा खत्म के बाद होगी समीक्षा

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि पुरुष टी20 टीम इस समय खराब दौर से गुजर रही है. इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टी20 टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है इंग्लैंड दौरा समाप्त होने के बाद टीम के प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी और कमियों को दूर किया जाएगा.

 

इसे भी पढ़ें:

 

आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में 0-2 से मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा भी निराशाजनक रहा. जहां 5 मैचों की टी-20 सीरीज में भारत 4 मैचों के बाद 0-3 से पीछे है. एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम के बल्लेबाज मुश्किल से दहाई का आंकड़ां पाड़ नहीं कर सके. 

 

रैंकिंग बचाने का आखिरी मौका

अब भारत को शनिवार को साउथम्प्टन के रोज बाउल में होनेवाले पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. तभी टीम इंडिया का टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष पर स्थान बरकरार रह सकता है. बता दें, भारत 23 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा. समीक्षा के बाद देखना होगा मैनेजमेंट टीम में क्या बदलाव करता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही