Search

 
 
 

Cricket News: ईशान किशन ने बनाया रिकॉर्ड, धोनी को छोड़ा पीछे

Lagatar Desk: भारतीय टीम के विकेटकिपर और बल्लेबाज ईशान किशन शानदार फॉर्म में चल रहे है. इस के IPL सीजन में दमदार बल्लेबाजी की बदौलत अपने फ्रेंचाइचीज टीम सनराजर्स हैदराबाद को प्लेऑफ तक पहुंचाया. लगातार बेहतर प्रदर्शन की वजह से उनका टीम इंडिया में चयन हुआ था.
 

Lagatar Desk: भारतीय टीम के विकेटकीपर और बल्लेबाज ईशान किशन शानदार फॉर्म में चल रहे है. इस के IPL सीजन में दमदार बल्लेबाजी की बदौलत अपने फ्रेंचाइचीज टीम सनराजर्स हैदराबाद को प्लेऑफ तक पहुंचाया. लगातार बेहतर प्रदर्शन की वजह से उनका टीम इंडिया में चयन हुआ था.

 

वह सेलेक्टर्स की उम्मीदों पर खड़ा उतरे हुए, अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे से उमदा प्रदर्शन कर रहे है. पहले मुकाबले में उन्होंने 34 बनाए थे. वहीं, दूसरे वनडे में उन्होंने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेलते हुए एक नया रिकॉर्ड बना दिया. भारत के लिए वनडे में किसी विकेटकीपर बल्लेबाज के सबसे तेज एक हजार रन बनाने का रिकॉर्ड ईशान किशन ने अपने नाम कर लिया है.

 

ईशान को बुधवार को खेले गए मैच से पहले रिकॉर्ड बनाने के लिए 33 रन की जरूरत थी. जिसे उन्होंने आसानी से हासिल कर लिया. ईशान ने एक हजार रन के लिए 26 पारियां खेली. हालांकि, केएल राहुल ने एक हजार रन 24 पारियों में बनाए हैं, लेकिन वह मुख्य रूप से बल्लेबाज ज्यादा रहे हैं. वहीं, धोनी ने वनडे में एक हजार रन पूरे करने के लिए 29 पारियां खेली थीं.

 

वैसे सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की बात की जाए तो, इसमें शुभमन गिल का नाम सबसे ऊपर है. उन्होंने 19 पारी में 1000 रन पूरे किए थे. उसके बाद विराट कोहली और शिखर धवन का नाम आता है. जिन्होंने 24 पारी खेलकर एक हजार रन पूरे किए थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही