Search

 
 
 

Ramgarh News: फूड सेफ्टी टीम ने दुकानों से पानी व खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानों में जांच अभियान चलाया. टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और रसोई की साफ-सफाई की जांच की.
 

Ramgarh: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानों में जांच अभियान चलाया. टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और रसोई की साफ-सफाई की जांच की. इस दौरान टीम ने अमृत जल, कोठार, जल सेवा कोठार, हेलो वाटर कोठार, त्रिमूर्ति जल, श्री आर ओ जल बाजार समिति के नजदीक, जीवन धारा शुद्ध जल, साधना जल, पारसोतीया का निरीक्षण किया. सभी वाटर प्रतिष्ठानों को एनओसी, वाटर टेस्ट रिपोर्ट, FSSAI लाइसेंस बनाने का निर्देश दिया. सभी वाटर प्रतिष्ठानों से नमूना लिया गया और खाद्य सुरक्षा जांच प्रयोगशाला नामकुम भेजा गया.

 


साथ ही होटल राज नेक्स्ट, शालीमार स्वीट्स और होटल सम्राट गोला रोड, रामगढ़ का निरीक्षण किया गया.  जिसमें सभी को किचन की साफ सफाई मेंटेन करने का निर्देश दिया गया. उक्त सभी होटलों को पानी की गुणवत्ता का प्रमाण पत्र, फूड हैंडलर्स का वार्षिक मेडिकल सर्टिफिकेट, पेस्ट कंट्रोल सम्बन्धित रिकॉर्ड आदि जमा करने का निर्देश दिया गया. 

 


शालीमार स्वीट्स गोला रोड रामगढ़ में 10 लीटर एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक पाया गया जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया. शालीमार स्वीट्स से मिल्क केक, राज नेक्स्ट से पनीर तथा होटल सम्राट से बेसन लड्डू का नमूना लिया गया और खाद्य सुरक्षा जांच प्रयोगशाला नामकुम भेजा गया.

 


निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, लेबलिंग, एक्सपायरी तिथि और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया. सभी दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि वे एक्सपायरी उत्पाद न बेचें, सभी खाद्य सामग्री पर स्पष्ट लेबलिंग करें, नियमित पेस्ट कंट्रोल कराएँ और होटल/रेस्टोरेंट स्टाफ द्वारा एप्रोन, ग्लव्स और हेडगियर का पालन सुनिश्चित करें. जांच टीम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर हुसैन, खाद्य सुरक्षा कार्यालय के लुकेश रवानी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही