Search

 
 
 

Cricket News: रोहित तोड़ सकते सचिन के शतक रिकॉर्ड, 13 जून से इंडिया-अफगान वनडे सीरीज

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शनिवार 13 जून से शुरू होने जा रहा है. इस सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में होगा. इस सीरीज में ओपनर रोहित शर्मा के निशाने पर एक बड़ा रिकॉर्ड भी होने वाला है.
 

Lagatar Desk: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शनिवार 13 जून से शुरू होने जा रहा है. इस सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में होगा. इस सीरीज में ओपनर रोहित शर्मा के निशाने पर एक बड़ा रिकॉर्ड भी होने वाला है. यह रिकॉर्ड है महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बतौर ओपनर इंटरनेशनल शतकों का.


सचिन के नाम ओवरऑल इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 100 शतकों का रिकॉर्ड है. लेकिन बतौर ओपनर सचिन के सबसे ज्यादा इंटरनेशनल सेंचुरी के रिकॉर्ड करीब रोहित शर्मा है. इस सीरीज में रोहित शर्मा के निशाने पर बतौर ओपनर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल सेंचुरी के रिकॉर्ड को तोड़ने पर होगी. एक शतक के बाद रोहित शर्मा इस मामले में दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बन सकते है.


फिलहाल, रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर इस मामले में बराबरी पर हैं. रोहित व सचिन दोनों के नाम बतौर ओपनर सबसे ज्यादा 45-45 इंटरनेशनल शतक दर्ज हैं. वैसे रोहित टेस्ट और टी20 से रिटायरमेंट के बाद सिर्फ वनडे इंटरनेशनल खेलते हैं. 


बतौर ओपनर सचिन तेंदुलकर ने ओवरऑल इंटरनेशनल क्रिकेट में 1994 से 2012 तक 346 मैचों की 342 पारियों में 15335 रन बनाए हैं. उनके नाम बतौर ओपनर 45 शतक दर्ज हैं. जबकि 75 अर्धशतक सचिन तेंदुलकर ने बतौर ओपनर बनाए हैं. वहीं रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर ओवरऑल इंटरनेशनल क्रिकेट में 2009 से 2026 तक 358 मैचों की 383 पारियों में 15994 रन बनाए हैं. जिसमें उनके नाम भी बतौर ओपनर 45 शतक दर्ज हैं. जबकि 83 अर्धशतक रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर बनाए हैं.

 

रोहित शर्मा सचिन के रिकॉर्ड तोड़ने से मात्र एक शतक दूर है. जिसके बाद इस मामले में दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बन सकते हैं. वहीं, बतौर ओपनर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल अर्धशतकों के मामले में रोहित पहले ही सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ चुके हैं. इस सीरीज में अगर रोहित 46वां शतक बतौर ओपनर लगाते हैं तो उनके नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही