Search

 
 
 

Cricket News: फिरकी गेंदबाज युजवेंद्र की इंगलैंड के मैदान में विकेटों की ‘चहल’

भारतीय टीम से बाहर चल रहे अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इंग्लैंड में अपनी गेंदबाजी से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. चहल इंग्लैंड में गेंदबाजी से लगातार प्रभावित कर रहे हैं. वो पिछले तीन मैचों में 9 विकेट झटक चुके हैं.
 

Lagatar Desk: भारतीय टीम से बाहर चल रहे अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इंग्लैंड में अपनी गेंदबाजी से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. चहल इंग्लैंड में गेंदबाजी से लगातार प्रभावित कर रहे हैं. वो पिछले तीन मैचों में 9 विकेट झटक चुके हैं. चहल ने डोमेस्टिक वनडे कप 2026 में नॉर्थहैम्पशायर की ओर से खेलते हुए समरसेट के खिलाफ तीन विकेट लिए.

 

इसे भी पढ़ें:

 

समरसेट की टीम निर्धारित ओवर में 185 रन पर ऑलआउट हो गई, जिममें चहल ने मध्य और निचले क्रम के विकेट झटकने में अहम भूमिका निभाई. नॉर्थहैम्पशायर ने सात विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. 

 

चहल ने 33वें ओवर में आर्ची को अपनी फिरकी में फंसाकर स्टम्प आउट कराया. इसके बाद जैक लीच और जेक बॉल को लगातार ओवरों में आउट करके समरसेट की पारी को खत्म कराया. चहल ने अपने 10 ओवर के स्पेल में एक मेडन निकालते हुए तीन विकेट झटके. चहल प्रमुख टूर्नामेंट के प्रमुख विकेटटेकर्स में बने हुए हैं. उन्होंने सात मैचों में 21.00 की औसत से 15 विकेट लिए हैं. उनकी इकॉनमी रेट 4.56  रही.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही