Lagatar Desk: अफगानिस्तान के खिलाफ अगले महीने 6 जून से होने वाली एकमात्र टेस्ट मैच के लिए BCCI ने टीम का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही 14 जून से होने वाली 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए भी भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. टेस्ट टीम के लिए ऋषभ पंत की जगह केएल राहुल को उप-कप्तान बनाया गया है. साथ ही ऋषभ पंत को वनडे टीम से भी बाहर कर दिया गया है.
4 नए खिलाड़ी को टीम में मिली जगह
भारतीय टेस्ट टीम में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम देने के चलते मानव सुतार और गुरनूर बराड़ को टेस्ट टीम में जगह दी गई है. अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा भी टीम में शामिल नहीं किया गया हैं. उनकी जगह कुलदीप यादव और हर्ष दुबे को टीम में जगह मिली है. गुरनूर और हर्ष वनडे टीम में भी शामिल हैं.
अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, देवदत्त पडिक्कल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मानव सुतार, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा.
चयनकर्ताओं ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय टीम में प्रिंस यादव को मौका दिया है. प्रिंस यादव को वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम में जगह मिली है. ईशान किशन की वनडे टीम में वापसी हुई. वहीं, यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ का वनडे टीम से पत्ता कट गया है.
वनडे के लिए भारतीय स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment