Search

 
 
 

IPL 2026: SRH जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंची, 3 टीमों का टिकट पक्का

आईपीएल 2026 के 63वें मैच के साथ ही प्लेऑफ की तस्वीर लगभग साफ हो गई है. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने सोमवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में मेजबान चेन्नई को 5 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही SRH ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है.
 

Lagatar Desk: आईपीएल 2026 के 63वें मैच के साथ ही प्लेऑफ की तस्वीर लगभग साफ हो गई है. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने सोमवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में मेजबान चेन्नई को 5 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही SRH ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है. SRH के साथ गुजरात टाइटंस (GT) का भी प्लेऑफ टिकट पक्का हो गया है. 

 

RCB 13 मुकाबलों में 9 जीत के साथ पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है. एक जीत ने SRH और GT को एक साथ प्लेऑफ में पहुंचा दिया है. इस जीत के बाद SRH के 13 मैच से अब 16 पॉइंट हो गए हैं और उसने गुजरात की बराबरी कर ली है. बस नेट रनरेट में अंतर के कारण गुजरात (0.400) दूसरे और SRH (0.350) तीसरे नंबर पर है. 

 

ये मैच चेन्नई के लिए जीतना हर हाल में जरूरी था, ताकि उसके लिए प्लेऑफ की राह आसान हो सकती थी. मगर CSK को 180 रन बनाने के बाद भी उसे शिकस्त का सामना करना पड़ा. इस हार ने CSK की उम्मीदें लगभग खत्म कर दी हैं लेकिन फिर भी एक आखिरी मैच के साथ कुछ उम्मीद बची हैं.

 

अगर प्वाइंट्स टेबल की बात करें, तो CSK के 13 मैच में 12 पॉइंट्स ही हैं और वो छठे स्थान पर है. अब अगर CSK आखिरी मैच जीतती है तो उसके 14 प्वाइंट हो जाएंगे. वहीं अन्य टीमों के नतीजों के आधार पर फैसला होगा कि क्या चेन्नई प्लेऑफ में पहुंचेगी या नहीं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही