Search

 
 
 

Cricket News: ICC रैंकिंग में वैभव ने लगाई लंबी छलांग, वनडे में टॉप पर शुभमन गिल काबिज

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में एक बार फिर नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल को खिसका के शीर्ष स्थान हासिल किया है. बता दें, मिचेल जनवरी से दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बने हुए थे.
 

Lagatar Desk: आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में एक बार फिर नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल को खिसका के शीर्ष स्थान हासिल किया है. बता दें, मिचेल जनवरी से दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बने हुए थे. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी ने टी20 रैंकिंग में लंबी छलांग लगाते हुए टॉप 50 रैंकिंग में शामिल हो गए हैं. हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से वैभव का जबरदस्त फायदा पहुंचा है. उन्होंने इस सीरीज में 50.33 की औसत से खेलते हुए 151 रन बनाए थे. वैभव 536 रेटिंग पॉइंट्स के साथ 48वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं.

 

वहीं, बिहार के ईशान किशन टी20 रैंकिंग में टॉप पर काबिज है. ईशान के 910 रेटिंग प्वाइंट्स हैं. जबकि तिलक वर्मा ने दो पायदान की छलांग लगाई है और वह छठे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि श्रेयस अय्यर 7 स्थान ऊपर चढ़कर 24वें नंबर पर आ गए हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही