Search

 
 
 

CWG 2026: रेस में गुलवीर सिंह ने दिलाया पहला पदक, 9वें स्थान पर खिसका भारत

ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की 10 हजार मीटर की रेस में भारत के गुलवीर सिंह ने दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया. इस इवेंट में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए है.
 

Lagatar Desk: ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की 10 हजार मीटर की रेस में भारत के गुलवीर सिंह ने दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया. इस इवेंट में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए है. उन्होंने भारी बारिश और गीले ट्रैक में 27:49.78 सेकंड का समय निकाल दूसरा स्थान हासिल किया. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के काई रॉबिन्सन ने गोल्ड और आइल ऑफ मैन मुल्लार्की ने ब्रॉन्ज मेडल जीता.

 

इसे भी पढ़ें:


उधर वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर कौर ने कुल 227 किलो वजन उठाकर सिल्वर जीता. उन्होंने स्नैच में 101 किलो वजन और क्लीन एंड जर्क में 126 किलो वजन उठाकर सिल्वर हासिल किया. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर कौर का सिल्वर भारत का सातवां मेडल है. इससे पहले मीराबाई चानू ने गोल्ड, ऋषिकांत सिंह, ज्ञानेश्वरी यादव, राजा मुथुपांडी और अजय बाबू ने सिल्वर, जबकि बिंदियारानी देवी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था.


 
भारत के तीन मुक्केबाज सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं. यानी मेडल तो पक्का है, लेकिन निगाहे गोल्ड पर रहेगी. 

 

मेडल तालिका में 9वें स्थान पर खिसका भारत

भारत मेडल तालिका में गुलवीर और हरजिंदर के सिल्वर के बावजूद नौवें नंबर पर खिसक गया है. भारत ने अब तक 2 गोल्ड समेत कुल 12 मेडल जीते हैं. इससे पहले भारत 8वें स्थान पर था. ऑस्ट्रेलिया 35 गोल्ड के साथ शार्ष पर बना हुआ है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही