Search

Cricket News: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सिर्फ 4 गेंद में 2 विकेट झटके

Cricket News: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने बल्लेबाजी से नहीं, बल्कि गेंदबाजी से कमाल किया है. उन्होंने 4 गेंद में 2 विकेट ले लिए है. बेंगलुरु में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी ने अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर किशन लिंगदोह और पांचवीं गेंद पर इमलीवाती लेमटूर को आउट किया.
 
भारतीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, फाइल- फोटो

Cricket News: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने बल्लेबाजी से नहीं, बल्कि गेंदबाजी से कमाल किया है. उन्होंने 4 गेंद में 2 विकेट ले लिए है. बेंगलुरु में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी ने अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर किशन लिंगदोह और पांचवीं गेंद पर इमलीवाती लेमटूर को आउट किया.

इसे भी पढ़ें:

नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी में वैभव सूर्यवंशी ने कुल 3 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट लिए. टूर्नामेंट में ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 467 रन बनाए, जिसमें सुदीप कुमार घरामी ने 146, शाहबाज अहमद 167 और कुमार कुशाग्र ने 55 रन  बनाए. जवाब में नॉर्थ ईस्ट जोन की पहली पारी 111 रन पर सिमट गई. नॉर्थ  ईस्ट जोन फॉलोऑन खेलने पर मजबूर होना पड़ा. ईस्ट जोन के लिए अब्हिजित के. सरकार ने 5 विकेट और शाहबाज अहमद ने 3 विकेट हासिल किए.

नॉर्थ ईस्ट जोन दूसरी पारी में 146 रन पर ऑलआउट हो गई. वैभव सूर्यवंशी ने पहली पारी में गेंदबाजी नहीं की थी. मगर सेकंड इनिंग में उन्होंने अपनी गेंद का दम खूब दिखाया. वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से  8 रन ही बना सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही