Search

 
 
 

Cricket News: वॉर्नर ने कबूली शराब पीकर गाड़ी चलाने की बात, अगली सुनवाई में होगा फैसला

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने बुधवार को सिडनी की एक कोर्ट में शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में अपना जुर्म कबूल किया. अब इस मामले में कोर्ट 18 अगस्त को सजा सुनाएगा. डेविड वॉर्नर कोर्ट की कार्रवाई के दौरान खुद पेश नहीं हुए.
 

Lagatar Desk: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने बुधवार को सिडनी की एक कोर्ट में शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में अपना जुर्म कबूल किया. अब इस मामले में कोर्ट 18 अगस्त को सजा सुनाएगा. डेविड वॉर्नर कोर्ट की कार्रवाई के दौरान खुद पेश नहीं हुए. इसके बजाय, डेविड वॉर्नर की ओर से उनके वकील बॉबी हिल सिडनी की अदालत में पेश हुए. जहां उन्होंने शराब पीकर गाड़ी चलाने की बात औपचारिक रूप से स्वीकारा. 

 

इसे भी पढ़ें:


दरअसल, यह मामला 5 अप्रैल है, जब वॉर्नर तय मात्रा से ज्यादा शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे. इसके बाद पुलिस ने अल्कोहल ब्रीदिंग टेस्ट किया. जांच में उनके शरीर में अल्कोहल की तय कानूनी सीमा से ज्यादा पाई गई. इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर  थाने ले गई और कानूनी प्रक्रिया शुरू की थी.

 

वॉर्नर के वकील बॉबी हिल ने एक सुनवाई के दौरान कहा था कि, वह जानते हैं कि उन्होंने जो किया वह गलत था. वह मानते हैं कि यह एक लापरवाही भरा फैसला था, उबर लेने के बजाय अपनी कार में बैठना एक बेवकूफी भरा फैसला था.

 

कोर्ट ने इस मामले में अंतिम फैसला सुनाने के लिए 18 अगस्त की तारीख तय की है. वॉर्नर को शराब पीकर गाड़ी चलाने का दोष स्वीकार करने पर स्थानीय ट्रैफिक कानूनों के तहत कम से कम छह महीने के लिए ड्राइविंग प्रतिबंध लगाया जा सकता है.  इसके अलावा उन पर 2,200 ऑस्ट्रेलियन डॉलर तक का जुर्माना लग सकता है और गंभीर स्थिति में उन्हें अधिकतम नौ महीने तक की जेल की सजा भी हो सकती है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही