Search

 
 
 

Virat Kohli: विराट-अनुष्का प्रेमानंदजी के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे, कीचड़ में चले नंगे पांव

भारतीय क्रिकेट टीम के धुंएधार बल्लेबाज विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे. विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा संग बुधवार को वृंदावन पहुंचे. जहां दोनों ने प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और आशीर्वाद लिए.
 

Lagatar Desk: भारतीय क्रिकेट टीम के धुंएधार बल्लेबाज विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे. विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा संग बुधवार को वृंदावन पहुंचे. जहां दोनों ने प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और आशीर्वाद लिए. बता दें, इससे पहले विराट आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद भी प्रेमानंद महाराज का दर्शन करने पहुंचे थे. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

29 जुलाई को गुरू पूर्णिमा है. इससे पहले ही विराट और अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज के दर्शन के पहुंचे. जिन्हें थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा. दरअसल, मानसून के मौसम में बारिश के कारण सड़कों पर अक्सर थोड़ी किचड़ हो जाती है. लेकिन विराट और अनुष्का ने इसकी परवाह किए बिना ही श्री हित राधा केली कुंज आश्रम नंगे पैर पहुंचे. जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

 

विराट और अनुष्का ने अपनी पहचान छिपाने के लिए फेस पर मास्क लगा रखे थे. दोनों बेहद सादगी भरे अंदाज में दिखे. विराट और अनुष्का की आस्था किसी से छिपी हुई नहीं है. मालूम हो कि पिछले कुछ वर्षों से ये दोनों लगातार वृंदावन आकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन करते आ रहे हैं. 

 

दोनों सत्संग में भी शिरकत कर चुके हैं. दोनों कई बार इस बारे में बात कर चुके हैं कि व्यस्त जीवन के बीच आध्यातम, ध्यान और शांत वातावरण उन्हें मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही