Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी देंगे मैट्रिक की परीक्षा

अंडर-19 वर्ल्ड कप में बल्ले से धमाल मचाने वाले समस्तीपुर के उभरते क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी अब असली परीक्षा देने जा रहे है.
Advertisement
Advertisement

Samastipur : अंडर-19 वर्ल्ड कप में बल्ले से धमाल मचाने वाले बिहार (समस्तीपुर) के उभरते क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी अब असली परीक्षा देने जा रहे है. वैभव 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे हैं. इनका सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुका है. 

 

उनकी परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होगी. वैभव का एग्जाम सेंटर पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल बनाया गया है. वैभव अभी मैचों को लेकर व्यवस्त है. इस बीच मैच और पढ़ाई के बीच तालमेल बिठाना एक चुनौती है. 26 मार्च से आईपीएल भी शुरू हो रहे है.


वैभव ने इतनी कम उम्र में इतना नाम कमाया है. आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े सितारे भी वैभव के प्रशंसक बन गए है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वैभव को एग्जाम देने के लिए वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जाएगा.

 

पोद्दार स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि हमारे लिए सारे बच्चे एक समान है. वैभव को किसी तरह की विशेष सुविधा नहीं दी जा रही है. मगर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही