Search

 
 
 

IND-US ट्रेड डील पर सियासत तेज, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के आरोपों को ‘फर्जी व बनावटी’ बताया

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर सियासत तेज हो गई है. केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों को “फर्जी, बनावटी और स्टेज-मैनेज्ड” बताया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं.
 

Lagatar Desk : भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर सियासत तेज हो गई है. केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों को “फर्जी, बनावटी और स्टेज-मैनेज्ड” बताया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं.

 

पीयूष गोयल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो जारी कर कहा कि राहुल गांधी कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर झूठी कहानी बना रहे हैं और इसे किसानों की आवाज बताने की कोशिश कर रहे हैं.

 

गोयल ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील में किसानों के हितों की पूरी तरह रक्षा की गई है. दावा किया कि किसानों के साथ-साथ मछुआरों, युवाओं, एमएसएमई और स्टार्टअप के लिए यह भी फायदेमंद साबित होगा.

 

 

ट्रेड डील किसानों की आजीविका पर सीधा हमला : राहुल 

वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि पीएम मोदी ने इस ट्रेड डील के जरिए देश के किसानों के साथ “विश्वासघात” किया है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ व्यापार समझौता नहीं, बल्कि किसानों की आजीविका पर सीधा हमला है.

 

राहुल गांधी ने संसद में 17 किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद कहा कि महंगाई, बढ़ती लागत और एमएसपी को लेकर पहले से परेशान किसान अब विदेशी फसलों से मुकाबले के लिए तैयार नहीं हैं, जिन्हें भारी सब्सिडी और तकनीकी मदद मिलती है.

 

उन्होंने यह भी कहा कि यह समझौता बराबरी का नहीं है और सरकार की ओर से दिए जा रहे आश्वासन भरोसेमंद नहीं हैं. राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान के लिए उनके साथ खड़ी रहेगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही