Search

 
 
 

Crime News: बुढ़मू से TSPC उग्रवादी संगठन का सब जोनल कमांडर गिरफ्तार

बुढ़मू थाना क्षेत्र के छापर गांव से पुलिस ने उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के सबजोनल कमांडर अरविंद राम (45 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि टीएसपीसी का सदस्य इलाके में घूम रहा है. सूचना मिलते ही बुढ़मू, मांडर, ठाकुरगांव और पिठोरिया थाना ने सघन अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया.
 

Ranchi : बुढ़मू थाना क्षेत्र के छापर गांव से पुलिस ने उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के सबजोनल कमांडर अरविंद राम (45 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि टीएसपीसी का सदस्य इलाके में घूम रहा है. सूचना मिलते ही बुढ़मू, मांडर, ठाकुरगांव और पिठोरिया थाना ने सघन अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया. 

 

इस दौरान उसके पास से कारतूस, जिंदा गोली, दो मोबाइल समेत अन्य सामग्री बरामद की गई है. इसके साथ ही वह क्षेत्र में सक्रिय रहता था. ईंट-भट्ठा संचालकों से लेवी वसूली का काम करता था. गिरफ्तार उग्रवादी संगठन को गुप्त सूचनाएं भी उपलब्ध कराता था. पुलिस इस मामले में उससे पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी अभियान चला रही है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही