Search

 
 
 

Education news : नागपुरी भाषा में असिस्टेंट प्रोफेसर की बढ़ाने की मांग, शोधार्थी संघ का DSPMU VC को ज्ञापन

झारखंड में नागपुरी भाषा के प्रति बढ़ती रुचि के बीच नागपुरी शोधार्थी संघ ने DSPMU के कुलसचिव से मुलाकात कर विभाग में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की मांग उठाई.
 

Ranchi : झारखंड में नागपुरी भाषा के प्रति बढ़ती रुचि के बीच नागपुरी शोधार्थी संघ ने DSPMU के कुलसचिव से मुलाकात कर विभाग में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की मांग उठाई. संघ का कहना है कि वर्तमान समय में नागपुरी भाषा पढ़ने-लिखने वाले छात्रों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जो राज्य की सांस्कृतिक विरासत और पहचान के लिए सकारात्मक संकेत है.

 

शोधार्थी संघ ने नई शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुरूप विश्वविद्यालय के नागपुरी विभाग में सहायक प्राध्यापकों की संख्या बढ़ाने की मांग की. संघ ने अपने ज्ञापन में बताया कि प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पदों के लिए निर्धारित अहर्ताओं के अनुसार फिलहाल नागपुरी भाषा से संबंधित योग्य उम्मीदवार उपलब्ध नहीं हैं.

 

 

ऐसे में स्वीकृत प्रोफेसर एवं एसोसिएट प्रोफेसर पदों को परिवर्तित कर सहायक प्राध्यापक के पदों में बदला जाए, ताकि विभाग में शिक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके.इस संबंध में कुलसचिव ने आश्वासन दिया कि मांगों पर सकारात्मक पहल की जाएगी.मुलाकात के दौरान शोधार्थी संजय साहू, पन्नालाल महतो, अजय कुमार और फूलों कुमारी मौजूद रहे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही