Search

Weather News: झारखंड में अगले 5 दिन खराब रहेगा मौसम, तेज हवा, गरज व ओलावृष्टि का अलर्ट

  • तापमान में भी गिरावट के आसार

Ranchi : झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है.

 

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. बोकारो जिले के तेनुघाट में सबसे अधिक 22.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा सिमडेगा में 18.4 मिलीमीटर, गुमला में 14 मिलीमीटर और गिरिडीह में 2.4 मिलीमीटर वर्षा हुई.

 

खूंटी जिले में ओलावृष्टि भी देखी गई. तापमान की बात करें तो डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रांची  में न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

 

मौसम विभाग ने 5 मई के लिए रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो और धनबाद समेत दक्षिण पूर्वी हिस्सों जैसे पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है.

 

6 मई से 10 मई तक पूरे झारखंड में गरज, चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा.

 

राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में 4 मई से 8 मई तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

 

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//