Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह में बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने नए सदस्यों को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में शामिल कराया.
समारोह में कोडरमा जिले के बरकट्ठा के पूर्व विधायक स्वर्गीय सुखदेव यादव के पुत्र हितेंद्र कुमार, शिवशंकर कुमार, केदार यादव, चंद्रशेखर प्रसाद, दिव्यांशु कुमार, शिवकुमार, निखिल कुमार, दलित उत्पीड़न संघर्ष समिति कोडरमा के मनोज कुमार दास, सुनील कुमार, खूंटी से स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा के पुत्र शिवराज जयपाल सिंह, रांची से आलोक कुजूर, गुरमीत सिंह, शालिनी सिंह, बसंत कुजूर सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए.
इस मौके पर केशव महतो कमलेश ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों में विश्वास रखने वाले लोग सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं और राज्य में पार्टी को लगातार समर्थन मिल रहा है. वहीं रामेश्वर ओरओं ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी लोगों का कांग्रेस से जुड़ना यह दर्शाता है कि पार्टी की नीतियों के प्रति उनका गहरा विश्वास है.
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सतीश पॉल मुंजनी, अभिलाष साहू, डॉ राजेश गुप्ता छोटू, राजीव रंजन प्रसाद, आलोक कुमार दुबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव, राजन वर्मा सहित कई नेता मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

