Search

विष्णुगढ़ कांड पर आपराधिक गिरोह का चेतावनी, दोषियों को देंगे सख्त सजा

Hazaribagh:  हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है. पुलिस मामले में SITगठित कर जांच कर रही है, वहीं डीजीपी तदाशा मिश्रा में एक हफ्ता में इसकी रिपोर्ट देने को कहा है. लेकिन इसी बीच एक आपराधिक गिरोह की ओर से जारी बयान ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है.
 
जारी बयान में घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ बताया गया है. साथ ही, कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रशासन की कार्यशैली पर असंतोष जताया गया है. बयान में यह भी कहा गया कि ऐसी घटनाएं समाज और सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरियों को उजागर करती हैं. गिरोह की ओर से मामले में आरोपी पर खुद से कार्रवाई क सजा देने की बात कही गयी है.

हालांकि गिरोह द्वारा खुद कार्रवाई करने और अपराधियों को सजा देने जैसी बातों ने चिंता बढ़ा दी है. इस तरह के दावे कानून के दायरे से बाहर माने जाते हैं और इससे स्थिति और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है.

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ संदेशों पर ध्यान न दें और केवल कानून पर भरोसा रखें. मामले की जांच जारी है और दोषियों की तलाश के लिए कार्रवाई की जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही