Search

मनोहरपुर CHC में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत पर जमकर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला के मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को अचानक हंगामा हो गया. दरअसल प्रसव के दौरान एक महिला और उसके नवजात की मौत हो गयी. जिसके बाद स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. घटना मनोहरपुर थाना क्षेत्र के नंदपुर पंचायत अंतर्गत डोंगाकाटा नीचे टोला की है.
 
मृतका की पहचान 31 वर्षीय खुशबू खंडाइत के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, खुशबू को शनिवार सुबह करीब 9 बजे प्रसव के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था. दोपहर करीब 4:22 बजे उसने एक मृत बच्ची को जन्म दिया.

परिजनों का आरोप है कि प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन की ओर से समय पर समुचित इलाज नहीं किया गया. देर रात महिला की भी मौत हो गई.

घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अस्पताल में न तो स्त्री रोग विशेषज्ञ उपलब्ध हैं और न ही अल्ट्रासाउंड की समुचित सुविधा काम कर रही है.
परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. वहीं सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही