Search

 
 
 

समस्तीपुर : अपराधियों ने फोन कर शूटर को बुलाया, पावर ग्रिड में मारी गोली

 

Samastipur : बिहार में लॉकडाउन के बाद भी अपराधिक घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है. एक के बाद एक बड़े घटना बिहार में हो रही है. ताजा खबर समस्तीपुर सदर अनुमंडल के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है. जहां अपराधियों ने पावर ग्रिड में एक युवक को बुलाकर गोली मार दी है. अपराधियों ने नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी है. हत्या के बाद पूरे इलाके में दशहत का माहौल है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

स्थानीय लोगों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. और मामले की जांच में जुट गयी. अपराधियों ने जिस युवक को गोली मारी है उसकी पहचान रितेश श्रीवास्तव उर्फ शूटर के रूप में हुई है. जो मुफस्सिल थाना के मगरदही का रहने वाला बताया जा रहा है.

पावर ग्रिड के दो कर्मी से पुलिस कर रही पूछताछ

मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने रितेश को फोन कर पावर ग्रिड में बुलाया, जिसके बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. लोगों ने बताया कि रितेश उर्फ शूटर मोहनपुर पंचायत के मुखिया खुशबू कुमारी का सहयोगी है. फिलहाल हत्या किस वजह से की गई इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पावर ग्रिड के दो कर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हत्या के बाद से पूरा इलाका दहशत में है.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही