Search

 
 
 

गोड्डा में अपराधियों का उत्पात, हाईवा में की आगजनी

जिले में एक बार फिर अपराधियों का उत्पात देखने को मिला है. बुधवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने ललमटिया-बाबूपुर क्षेत्र में एक हाईवा को आग के हवाले कर दिया
 

Godda  :  जिले में एक बार फिर अपराधियों का उत्पात देखने को मिला है. बुधवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने ललमटिया-बाबूपुर क्षेत्र में एक हाईवा को आग के हवाले कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए.

 

 

जायसवाल कंपनी का था हाईवा

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर क़ाबू पाया गया, लेकिन तब तक हाईवा पूरी तरह जल चुका था. जिस हाइवा में अपराधियों ने आग लगाया, वह जायसवाल नाम की कंपनी का बताया जा रहा है. अपराधियों ने आगजनी की घटना को क्यों अंजाम दिया, पुलिस इसकी पता लगा रही है. साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच कर रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही