Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुजफ्फरपुर : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दंपत्ति, दो होटल के मैनेजर समेत पांच गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित छोटी कल्याणी इलाके में एक मकान में छापेमारी कर पुलिस ने चार महिलाओं को बरामद किया, जिनमें से तीन को कथित रूप से बंधक बनाकर जबरन देह व्यापार में धकेला जा रहा था. पुलिस ने इस गिरोह के मास्टरमाइंड दंपत्ति समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई एसडीपीओ टाउन-1 के नेतृत्व में की गयी है.
Advertisement
Advertisement

Muzaffarpur :  मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित छोटी कल्याणी इलाके में एक मकान में छापेमारी कर पुलिस ने चार महिलाओं को बरामद किया, जिनमें से तीन को कथित रूप से बंधक बनाकर जबरन देह व्यापार में धकेला जा रहा था. पुलिस ने इस गिरोह के मास्टरमाइंड दंपत्ति समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई एसडीपीओ टाउन-1 के नेतृत्व में की गयी है.

 

पीड़िता ने की थी शिकायत, तीन को कराया गया बंधन मुक्त 

जानकारी के अनुसार, पुलिस को एक पीड़िता ने शिकायत की थी कि उसे जबरन सेक्स रैकेट में शामिल किया गया है. उसने पुलिस से बंधन से मुक्त करने की गुहार लगाई. इस सूचना पर एसडीपीओ टाउन-1 के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और  एक घर पर छापेमारी की. इस दौरान वहां से पुलिस ने चार महिलाओं को बरामद किया, जिनमें से तीन को कथित रूप से बंधक बनाकर जबरन देह व्यापार में धकेला जा रहा था.

 

छापा मार दो होटल मैनेजर समेत तीन अन्य को किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में नगर और ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के दो होटलों पर भी छापा मारा, जहां से दंपत्ति, दोनों होटल के मैनेजर समेत एक अन्य को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में लक्ष्मण पासवान (सिकंदरपुर), अंकित कुमार (रुन्नीसैदपुर, सीतामढ़ी), पवन कुमार (मोतीपुर), दिलीप कुशवाहा और किरण कुमारी (ब्रह्मपुरा) शामिल हैं. पुलिस को छापेमारी में दो गाड़ियां, पांच मोबाइल फोन, DVR, ट्रेन टिकट और कई आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है.

 

दंपत्ति चला रहे थे सेक्स रैकेट

गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार, इस रैकेट का मास्टरमाइंड ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के जुरन छपरा निवासी दिलीप कुशवाहा और उसकी पत्नी किरण कुमारी हैं. दोनों पति-पत्नी मिलकर मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों से घर से भागी या असहाय लड़कियों को बहलाकर अपने जाल में फंसाते थे. फिर उनकी तस्वीरें क्लाइंट्स को भेजकर मोटी रकम वसूली जाती थी.  फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस रैकेट से जुड़े अन्य नेटवर्क और ठिकानों की जांच जारी हैय 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही