Search

 
 
 

झारखंड : 3 दिन, 3 जिले, 3 बड़ी वारदात, अपराधियों के निशाने पर ज्वेलरी कारोबारी

झारखंड में इन दिनों ज्वेलरी कारोबारी अपराधियों के निशाने पर हैं. राज्य के विभिन्न जिलों से लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जहां ज्वेलरी की दुकानों को निशाना बनाकर लूटपाट और गोलीबारी की जा रही है. इन वारदातों ने न केवल व्यापारियों में डर का माहौल है, बल्कि राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
 

Ranchi :  झारखंड में इन दिनों ज्वेलरी कारोबारी अपराधियों के निशाने पर हैं. राज्य के विभिन्न जिलों से लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जहां ज्वेलरी की दुकानों को निशाना बनाकर लूटपाट और गोलीबारी की जा रही है. इन वारदातों ने न केवल व्यापारियों में डर का माहौल है, बल्कि राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

 

हाल के दिनों में ज्वेलरी दुकानों में लूट और फायरिंग की प्रमुख घटनाएं :  

 

पलामू में लाखों की लूट : पलामू जिले के लेस्लीगंज में 21 जून की देर शाम एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया. ज्वेलर्स अरुण कुमार सोनी अपनी दुकान बंद कर सोने-चांदी से भरा बैग, जिसकी कीमत करीब 30 लाख थी, बाइक की डिक्की में रख रहे थे. तभी घात लगाए अपराधियों ने उनसे बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए. 

 

हजारीबाग में ताबड़तोड़ फायरिंग :  22 जून को हजारीबाग सदर थाना क्षेत्र स्थित श्री ज्वेलर्स में अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की. दुकान के गेट पर सात गोलियों के निशान और बाहर छह खोखे मिले. इस घटना से जेवर व्यवसायियों में भारी दहशत है.

 

बोकारो में 5 करोड़ की डकैती :  23 जून की शाम बोकारो के चास थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित आस्था ज्वेलर्स में चार हथियारबंद अपराधियों ने सिर्फ 10 मिनट में लगभग ₹5 करोड़ के गहनों और नकदी की लूट को अंजाम दिया. वारदात के बाद अपराधी दो बाइकों पर सवार होकर टाटा-धनबाद हाईवे की ओर भाग निकले. यह घटना अब तक की सबसे बड़ी डकैती मानी जा रही है.

 

अपराधियों ने तीन दिन में तीन जिलों के ज्वेलरी कारोबारियों को बनाया निशाना

बता दें कि झारखंड में अपराधी कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दे रहे हैं. अपराधियों ने बीते तीन दिनों में तीन अलग-अलग जिलों में ज्वेलरी कारोबारियों को निशाना बनाया है.  पलामू, हजारीबाग और बोकारो में हुई इन घटनाओं में करोड़ों की लूट और खुलेआम फायरिंग ने राज्यभर के व्यापारियों में डर का माहौल पैदा कर दिया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही