Search

 
 
 

सिमडेगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार तीन युवकों की मौत

सिमडेगा-कोलेबिरा और पालकोट सीमा पर स्थित जामटोली गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक पर सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान अमित बधवार, सोनू बधवार और मनु खड़िया के रूप में हुई है.
 

Simdega :  सिमडेगा-कोलेबिरा और पालकोट सीमा पर स्थित जामटोली गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक पर सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान अमित बधवार, सोनू बधवार और मनु खड़िया के रूप में हुई है. 

 

 

ट्रेलर के नीचे जा फंसी थी बाइक

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक बाइक (JH01FU7507) पर सवार होकर कोलेबिरा जा रहे थे. जैसे ही वे जामटोली गांव के पास पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रेलर (RJ02GB1944) ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद बाइक ट्रेलर के नीचे जा फंसी. टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित और सोनू ने मौके पर ही मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि दोनों ट्रेलर के नीचे बुरी तरह दब गए थे. वहीं, तीसरा युवक मनु गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया. हालांकि, रांची ले जाते समय रास्ते में ही मनु ने दम तोड़ दिया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही