Search

 
 
 

रांची में अपराधी अब कर रहे USA मार्किंग वाले हथियार का इस्तेमाल

Ranchi: रांची में अपराधियों के पास से विदेशी मार्किंग वाला हथियार मिलने के बाद पुलिस भी सतर्क हो गई है. सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में पकड़े गए चार आरोपियों के पास से बरामद पिस्तौल पर “MADE IN USA” लिखा मिला है. पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि अपराधी अब विदेशी मार्किंग वाले हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार, गंगानगर करम चौक के पास चार युवक किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे.
 

Ranchi: रांची में अपराधियों के पास से विदेशी मार्किंग वाला हथियार मिलने के बाद पुलिस भी सतर्क हो गई है. सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में पकड़े गए चार आरोपियों के पास से बरामद पिस्तौल पर “MADE IN USA” लिखा मिला है. पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि अपराधी अब विदेशी मार्किंग वाले हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

 

जानकारी के अनुसार, गंगानगर करम चौक के पास चार युवक किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे. गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस वाहन देखते ही सभी युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस ने खदेड़कर चारों को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान अंकित खलखो के पास से एक पिस्तौल बरामद हुई. पिस्तौल के बैरल पर “ELEY” और “MADE IN USA” लिखा था. मैगजीन से दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए, जिन पर “9mm 22 KF 16” अंकित था.

 

गिरफ्तार आरोपियों में सहदेव तिग्गा, अंकित खलखो, रवि लकड़ा और संदीप कुमार उर्फ बब्लू शामिल हैं. पुलिस ने सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि विदेशी मार्किंग वाला हथियार अपराधियों तक कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय है. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि हथियार का इस्तेमाल किसी बड़े अपराध में किया जाना था.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही