Aurangabad News: औरंगाबाद में दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने सीएसपी संचालक की गोली मारकर करीब तीन लाख रुपये लूट लिए. घटना फेसर थाना क्षेत्र के बद्री बिगहा और पिरौटा गांव के बीच की है. जहां बाइक से पहुंचे अपराधियों ने युवक से पैसे छीनने लगे. विरोध करने पर उसे गोली मारकर घायल कर दिया. और उसके पास से नकद, लैपटॉप समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए.
इसे भी पढ़ें:
घायल सीएसपी संचालक की पहचान पिरौटा गांव निवासी कामेश्वर प्रसाद के 32 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में हुई है. गोली लगने के बाद प्रदीप को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया.
जानकारी के मुताबिक पदीप कुमार फेसर थाना क्षेत्र के कुरहमा गांव में बैंक ऑफ बड़ौदा का सीएसपी चलाते हैं. गुरुवार सुबह वह अपने घर से सीएसपी सेंटर बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान बद्री बिगह और पिरौटा गांव के बीच बाइक सवार अपराधियों ने उनका पीछा कर ओवरटेक किया और रास्ते में रोक लिया.
बदमाशों ने पहले प्रदीप के साथ मारपीट की और पैसे लूटने की कोशिश की. जब प्रदीप ने विरोध किया तो एक और अपराधी पास पहुंचा और उसके जांघ में गोली मार दी. गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा. इसके बाद अपराधियों ने युवक के पास से तीन लाख नकद लेकर फरार हो गया.
गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रीमीण मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के सदर अस्पताल पहुंचाया. घटना की सूचना मिलने पर फेसर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की पड़ताल की. औरंगाबाद एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. और वारदात में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के आवश्यक निर्देश दिए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

