Search

 
 
 

जमशेदपुर के कीताडीह में अपराधियों ने युवक को मारी गोली

जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह इलाके में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी.
 

Jamshedpur : जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह इलाके में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक का नाम रवि है, जिसे इलाज के लिए तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया है.

 

यह घटना मंगलवार को तब हुई जब रवि अपने घर के बाहर खड़ा था. इसी दौरान बाइक पर सवार कुछ युवक आए और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

 

पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही