Search

 
 
 

फादर पर हमला करने वाले अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी हो: प्रवीण कच्छप

Ranchi News: फ्रंट जिला पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए, मामले की निष्पक्ष जांच हो और फादर बेनेदिक्त को समुचित इलाज और सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए. दोषियों को कानून के तहत कड़ी सजा मिले और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाए.
 
प्रवीण कच्छप

Ranchi News: खूंटी में आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्रिंसिपल फादर बेनेदिक्त बारला पर  जानलेवा हमला की घटना को ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट ने चिंताजनक बताया है. इसी क्रम में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण कच्छप ने कहा कि आज शिक्षण संस्थानों से जुड़े लोग भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है. जिला पुलिस की कार्यशैली और राज्य सरकार की कानून-व्यवस्था के प्रति जवाबदेही की समीक्षा होनी चाहिए. सरकार की कार्यसंस्कृति केवल घटना के बाद बयान और कार्रवाई तक सीमित नहीं रह सकती. अपराध रोकना और जनता में सुरक्षा का विश्वास कायम करना भी उसकी जिम्मेदारी है.

इसे भी पढ़ें - 


फ्रंट जिला पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए, मामले की निष्पक्ष जांच हो और फादर बेनेदिक्त को समुचित इलाज और सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए. दोषियों को कानून के तहत कड़ी सजा मिले और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही