Search

 
 
 

CRML Money Laundering : केरल के पूर्व CM विजयन, उनकी बेटी वेणा समेत 10 ठिकानों पर ED रेड

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज बुधवार को केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, उनकी बेटी वेणा विजयन समेत अन्य लोगों के 10 ठिकानों पर छापेमारी की है. यह कार्रवाई कोच्चिन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) से जुड़े कथित संदिग्ध पैसों के लेनदेन और वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर की जा रही है.
 

Lagatar Desk :  प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज बुधवार को केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, उनकी बेटी वेणा विजयन समेत अन्य लोगों के 10 ठिकानों पर छापेमारी की है. यह कार्रवाई कोच्चिन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) से जुड़े कथित संदिग्ध पैसों के लेनदेन और वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर की जा रही है.   

 

 

दरअसल, साल 2017 में वीणा विजयन की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड  ने CMRL के साथ सॉफ्टवेयर और मार्केटिंग सेवाएं देने के लिए एक समझौता किया था. जांच में दावा किया गया है कि एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस ने बिना कोई काम किए CMRL से करोड़ों रुपये लिए. इसी कथित लेनदेन को लेकर अब जांच एजेंसियां कार्रवाई कर रही है.

 

 

इस कथित वित्तीय गड़बड़ी का मामला पहली बार साल 2019 में सामने आया, जब आयकर विभाग ने CMRL के दफ्तरों और परिसरों पर छापेमारी की. जांच एजेंसी का आरोप है कि पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी वीणा विजयन की आईटी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को 2018-19 से अगले तीन साल तक CMRL से बिना कोई काम किए पैसे मिले. 

 

मामला बढ़ने के बाद केंद्र सरकार ने जनवरी 2024 में Serious Fraud Investigation Office (SFIO) को जांच का जिम्मा सौंपा. यह जांच एक्सालॉजिक, CMRL और केरल राज्य औद्योगिक विकास निगम (KSIDC) से जुड़े कथित वित्तीय लेनदेन पर केंद्रित थी. 

 

आयकर विभाग की रिपोर्ट और SFIO की जांच के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मार्च 2024 में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया. वहीं SFIO ने भी अप्रैल 2025 में चार्जशीट दाखिल की. दोनों चार्जशीट को आधार बनाकर अब ED ने कई जगहों पर छापेमारी की है, जिससे केरल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही