Ramgarh News: अगहनी धान फसल की उत्पादकता का आकलन करने के उद्देश्य से शुक्रवार को पतरातू प्रखंड अंतर्गत ग्राम लपंगा में फसल कटनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
फसल कटनी के प्रयोग के लिए किसान भीम महतो, के प्लॉट संख्या 780 का चयन किया गया. इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक, संकलक तथा बीमा कंपनी के निरीक्षण पदाधिकारी उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें:
निर्धारित प्रक्रिया के तहत 10 मीटर × 5 मीटर के क्षेत्रफल में धान की फसल की कटाई कर उपज का मापन किया गया. इस प्रयोग में धान का कुल हरा वजन 23.5 किलोग्राम प्राप्त हुआ.
फसल कटनी प्रयोग का मुख्य उद्देश्य निर्धारित वैज्ञानिक प्रक्रिया के माध्यम से फसल की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करना है. इसके आधार पर फसल उत्पादन के आंकड़ों का संकलन एवं विश्लेषण किया जाता है. साथ ही, यह आंकड़े फसल बीमा योजनाओं के अंतर्गत उपज निर्धारण एवं किसानों को मिलने वाले बीमा लाभ के आकलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
जिला प्रशासन द्वारा कृषि उत्पादन के सटीक आंकड़ों के संकलन एवं किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए जिले के विभिन्न प्रखंडों में निर्धारित प्रक्रिया के तहत फसल कटनी प्रयोग कराया जा रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

