Search

 
 
 

रांची : छठ पर बिहार जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़

आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में लोगों का अपने घर लौटने का सिलसिला भी तेज हो गया है. रांची से बिहार जाने वाली सभी ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ दिखाई पड़ रही है. चाहे वो वंदे भारत एक्सप्रेस हो या जन शताब्दी एक्सप्रेस, स्लीपर कोच हो या जनरल, हर डिब्बा यात्रियों से खचाखच भरा हुआ है.
 

Ranchi : आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में लोगों का अपने घर लौटने का सिलसिला भी तेज हो गया है. रांची से बिहार जाने वाली सभी ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ दिखाई पड़ रही है. चाहे वो वंदे भारत एक्सप्रेस हो या जन शताब्दी एक्सप्रेस, स्लीपर कोच हो या जनरल, हर डिब्बा यात्रियों से खचाखच भरा हुआ है.

Uploaded Image

रेलवे स्टेशन के अंदर तो भीड़ है ही साथ ही स्टेशन के बाहर भी लंबी लाइन देखने को मिल रहा है. टिकट काउंटरों के पास और प्लेटफॉर्मों पर तो पैर रखने तक की जगह नहीं है. कई यात्री छठ पर्व में समय पर घर पहुंचने के लिए ट्रेन में सीट ना मिलने पर खड़े होकर यात्रा कर रहे है.

 

हालांकि छठ पर्व को देखते हुए रांची से बिहार जाने के लिए कई पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं. इसके बावजूद यात्रियों की भीड़ चुनौती पूर्ण है. छठ पर्व की महत्ता और आस्था लोगों में साफ दिखाई दे रही है.

 

हर कोई अपने गांव, अपने घाट और अपने परिवार के साथ यह पर्व मनाने लिए उत्सुक है. छठ सिर्फ एक पर्व नहीं बल्कि आस्था और परिवार की एकजुटता का प्रतिक है. इसलिए इस पर्व को महापर्व कहा जाता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही