Search

 
 
 

शरद पूर्णिमा पर रजरप्पा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Ramgarh News: शरद पूर्णिमा पर मंदिर में भारी भीड़ होने के बावजूद श्रद्धालुओं के आस्था में कमी नहीं आई. श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसको लेकर स्थानीय पुलिस सक्रिय दिखी.
 
मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Ramgarh News: रजरप्पा स्थित क्षिन्नमस्तिका मंदिर में रविवार को शरद पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही श्रद्धालु यहां पहुंचकर दामोदर-भैरवी नदी के किनारे स्नान कर पूजा की थाली लिए अपनी बारी के इंतजार में लाइन में नजर आए.

इसे भी पढ़ें:

शरद पूर्णिमा पर मंदिर में भारी भीड़ होने के बावजूद श्रद्धालुओं के आस्था में कमी नहीं आई. लोग भीड़ में भी खड़े होकर लाइन में लगकर मंदिर में प्रवेश किया और पूजा अर्चना कर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया. यहां झारखंड सहित बिहार, ओड़िशा, बंगाल सहित अन्य राज्यों से लोग पहुंचे हुए थे. भीड़ को देखते हुए रजरप्पा पुलिस के जवान  सक्रिय दिखे. ताकि श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो.

 

शरद पूर्णिमा को लेकर रजरप्पा स्थित पंचवटी आश्रम में भव्य भंडारा का भी आयोजन किया गया था. श्रद्धालु माँ छिन्नमस्तिके की पूजा अर्चना करने के पश्चात पंचवटी पहुंचकर भंडारा रूपी प्रसाद को ग्रहण किया. यहां भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई. भंडारा को सफल बनाने में मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष आशेष पंडा, सचिव सुभाशीष पंडा सहित अजय पंडा, असीम पंडा, लोकेश पंडा, ब्रजेश पंडा, सुबोध पंडा, पप्पू पंडा, छोटू पंडा, केतु पंडा, बापी पंडा आदि का सराहनीय योगदान रहा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही