Search

 
 
 

Allu Arjun के जन्मदिन पर फैंस का उमड़ा भीड़, एक्टर ने घर से बाहर आकर किया अभिवादन

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज 8 अप्रैल को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनके घर के बाहर फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली. फैंस अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक पाने के लिए बेकरार दिखा.
 

Lagatar desk : साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज 8 अप्रैल को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनके घर के बाहर फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली. फैंस अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक पाने के लिए बेकरार दिखा.

 

 

वायरल वीडियो में दिखी फैंस की दीवानगी


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जन्मदिन की  रात पर ही बड़ी संख्या में फैंस अल्लू अर्जुन के घर के बाहर जमा हो गए. कई फैंस उनके पोस्टर लिए नजर आए, तो कुछ ने कंफेटी उड़ाकर जश्न मनाया. फैंस खुशी से झूमते और नारे लगाते दिखाई दिए.

 

 

अल्लू अर्जुन ने किया फैंस का अभिवादन

फैंस का इतना प्यार देखकर अल्लू अर्जुन खुद को रोक नहीं पाए और घर से बाहर आकर सभी का अभिवादन किया. वीडियो में वह हाथ जोड़कर फैंस का शुक्रिया अदा करते नजर आ रहे हैं, साथ ही हाथ हिलाकर उनका अभिवादन भी कर रहे हैं. इस दौरान वह काली टी-शर्ट और हल्के रंग की पैंट में कैजुअल लुक में दिखाई दिए. फैंस अपने स्टार को सामने देखकर बेहद खुश नजर आए.

 

अल्लू अर्जुन के बारे में


8 अप्रैल 1982 को जन्मे अल्लू अर्जुन आज 44 साल के हो गए हैं. उन्होंने साल 2003 में फिल्म गंगोत्री से अपने करियर की शुरुआत की थी. ‘पुष्पा’, ‘आर्य’ और ‘डीजे’ जैसी फिल्मों से उन्होंने खास पहचान बनाई है. आने वाले समय में वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘AA22xA6’ में नजर आएंगे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही