Search

 
 
 

Garhwa News : सड़क हादसे में घायल CRPF जवान ओमप्रकाश की दिल्ली एम्स में मौत, भवनाथपुर में शोक

Garhwa :  ओमप्रकाश गुप्ता विश्वनाथ गुप्ता के सबसे छोटे बेटे थे और दिल्ली में मुख्यमंत्री की सुरक्षा में स्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात थे. बताया जाता है कि दिवाली से दो दिन पहले वे छुट्टी लेकर घर आए थे. सोमवार को निजी काम से श्री बंशीधर नगर गए थे. वापस लौटने के दौरान छहमाइलवा विद्युत सब-स्टेशन के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई. हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
 
ओमप्रकाश
  • दिल्ली CM की सुरक्षा में तैनात थे CRPF जवान ओमप्रकाश

Garhwa :  जिले के भवनाथपुर के कर्पूरी चौक निवासी और सीआरपीएफ जवान ओमप्रकाश गुप्ता (34) की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई. वे भवनाथपुर-श्री बंशीधर नगर मुख्य मार्ग पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उनकी मौत की खबर से भवनाथपुर में शोक की लहर है.

 

इसे भी पढ़ें

 

ओमप्रकाश गुप्ता विश्वनाथ गुप्ता के सबसे छोटे बेटे थे और दिल्ली में मुख्यमंत्री की सुरक्षा में स्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात थे. बताया जाता है कि दिवाली से दो दिन पहले वे छुट्टी लेकर घर आए थे. सोमवार को निजी काम से श्री बंशीधर नगर गए थे. वापस लौटने के दौरान छहमाइलवा विद्युत सब-स्टेशन के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई. हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

 

प्राथमिक उपचार के बाद ओमप्रकाश को मेदिनीनगर और फिर रांची के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालत गंभीर होने पर मंगलवार को एयर एंबुलेंस से उन्हें दिल्ली एम्स भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. आज गुरुवार को एयर एंबुलेंस से उनका पार्थिव शरीर रांची लाया जाएगा. यहां सीआरपीएफ कैंप में गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद पार्थिव शरीर भवनाथपुर स्थित उनके पैतृक आवास ले जाया जाएगा.

 

भवनाथपुर थाना प्रभारी अरुण रवानी के अनुसार, परिजनों के फर्दबयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. ओमप्रकाश की मौत के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि उनकी शादी तीन साल पहले हुई थी और उनका दो साल का एक बच्चा भी है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही