Search

 
 
 

Bihar News: वाराणसी जा रहा क्रूज भागलपुर में फंसा, गंगा के जलस्तर में कमी का इंतजार

Bhagalpur News: क्रूज के ऊपरी हिस्से और पुल के बीच पर्याप्त जगह न होने के कारण सुरक्षा के लिहाज से इसे भागलपुर के पास ही रोक दिया गया. क्रूज पर सवार यात्रियों की यात्रा में कोई बाध न आए, उसके प्रबंधन ने वैकल्पिक व्यवस्था की. क्रूज पर 9 वेदेशी टूरिस्ट सवार थे.
 
गंगा में फंसा राजमहल गंगा क्रूज

Bhagalpur News: कोलकाता से वाराणसी की यात्रा पर निकला राजमहल गंगा क्रूज पिछले कई दिनों से भागलपुर में फंसा हुआ है. गंगा के जलस्तर बढ़ने के कारण क्रूज का सफर बीच में ही रुक गया. क्रूज ने 5 सिंतबर को ही विक्रमशिला सेतु को सफलतापूर्वक पार कर लिया था, लेकिन बेगूसराय स्थित सिमरिया पुल के पास गंगा का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है.

इसे भी पढ़ें: 

क्रूज के ऊपरी हिस्से और पुल के बीच पर्याप्त जगह न होने के कारण सुरक्षा के लिहाज से इसे भागलपुर के पास ही रोक दिया गया. क्रूज पर सवार यात्रियों की यात्रा में कोई बाध न आए, उसके प्रबंधन ने वैकल्पिक व्यवस्था की. क्रूज पर 9 वेदेशी टूरिस्ट सवार थे.

 

सभी टूरिस्टों को भागलपुर से ट्रेन के जरिए पटना भेज दिया गया, जहां से वे अपनी आगे की यात्रा जारी रखेंगे. माना जा रहा है कि जलस्तर में कमी आने के बाद ही क्रूज को वाराणसी के लिए रवाना किया जा सकेगा. 

 

बिहार में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, गंगा सहित कई नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं. इसी बीच नदी में फंसे क्रूज और उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. सुरक्षा को लेकर एसडीआरएफ की टीमें बोट के जरिए क्रूज के आसपास लगातार गश्त कर रही है और स्थित पर नजर रखे हुए हैं. आईडब्लूएआई की रिपोर्ट के मुताबिक गंगा का जलस्तर कम होने तक क्रूज को आगे ले जाना मुश्किल है.

 

इस लग्जरी गंगा क्रूज ने पिछले महीने से पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पौराणिक स्थलों का भ्रमण कराने के लिए अपनी यात्रा शुरू की थी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही