Search

 
 
 

सीयूजे में ‘स्वाभिमानी बिरसा’ समारोह का समापन, जनजातीय गौरव का अद्भुत प्रदर्शन

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित दो दिवसीय ‘स्वाभिमानी बिरसा – 2025’ एवं जनजातीय गौरव दिवस उत्सव का आज सफल समापन हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास थे.
 

Ranchi : झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित दो दिवसीय ‘स्वाभिमानी बिरसा – 2025’ एवं जनजातीय गौरव दिवस उत्सव का आज सफल समापन हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास थे. 

Uploaded Image

विशिष्ट अतिथियों में हॉकी खिलाड़ी सुमराई टेटे, चित्रकार सीआर हेंब्रम, विश्व ट्राइबल क्वीन 2025 पूजा लकड़ा और रांची विश्वविद्यालय के कुलसचिव गुरु चरण साहू शामिल हुए.

 

समारोह की शुरुआत बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण से हुई. कुलपति ने कहा कि बिरसा मुंडा स्वाभिमान के प्रतीक थे और आज जरूरत है कि हम भी उसी स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता के साथ राज्य और विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाएं.

 

कार्यक्रम के दौरान फोटोग्राफी प्रदर्शनी, पारंपरिक खेल, तीरंदाजी, मल्लखंभ प्रदर्शन और आदिवासी परिधान फैशन शो ने सभी का ध्यान आकर्षित किया.

 

झारखंड मल्लखंभ अकैडमी और कार्तिक ओरांव आर्चरी सेंटर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं. विभिन्न जनजातीय समुदायों—संथाल, उरांव, मुंडा, गोंड आदि के रंग-बिरंगे परिधानों और पारंपरिक नृत्यों ने पूरे माहौल को जीवंत कर दिया.

 

कार्यक्रम के अंत में प्री-इवेंट प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया. छऊ, संथाली, पाइका और झूमर जैसे लोकनृत्यों ने दर्शकों को देर शाम तक मंत्रमुग्ध रखा. समारोह गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और जनजातीय अस्मिता को समर्पित एक यादगार दिवस बन गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही