Search

 
 
 

CUJ  पीएच.डी. प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी, जल्द करें आवेदन

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025–26 में पीएच.डी. कार्यक्रमों की रिक्त सीटों के विरुद्ध आयोजित CUJRET–2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी निर्धारित की गई है
 

Ranchi : झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025–26 में पीएच.डी. कार्यक्रमों की रिक्त सीटों के विरुद्ध आयोजित CUJRET–2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी निर्धारित की गई है. इच्छुक अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने का आग्रह किया गया है.

 

स्थानीय निकाय चुनाव (23 फरवरी) के मद्देनजर प्रवेश परीक्षा की तिथि में संशोधन किया गया है. अब परीक्षा 24 फरवरी 2026 को आयोजित होगी. साक्षात्कार 24 फरवरी (अपराह्न), 25 एवं 26 फरवरी को आयोजित किए जाएंगे.प्रवेश पत्र 18 फरवरी से डाउनलोड किए जा सकेंगे, जबकि कार्यक्रम-वार विस्तृत समय-सारिणी 16 फरवरी को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी.

 

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, पीएच.डी. में प्रवेश पूर्णत CUJRET–2025 में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि से पूर्व आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही