Search

 
 
 

BAU के कृषि अभियंत्रण कॉलेज में कल्चरल फेस्ट ‘अभिव्यक्ति’ का समापन, प्रतिभागी पुरस्कृत

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय में दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘अभिव्यक्ति’ का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को अपने विचारों, भावनाओं और अनुभवों को कला, साहित्य, संगीत, नृत्य, नाटक एवं भाषण के माध्यम से अभिव्यक्त करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना था.
 

Ranchi : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय में दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘अभिव्यक्ति’ का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को अपने विचारों, भावनाओं और अनुभवों को कला, साहित्य, संगीत, नृत्य, नाटक एवं भाषण के माध्यम से अभिव्यक्त करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना था.

Uploaded Image

फेस्ट के अंतर्गत ललित कला, संगीत, नृत्य, साहित्य एवं नाटक जैसी पांच प्रमुख थीम पर आधारित कुल 18 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इसमें 120 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए.

Uploaded Image

कार्यक्रम में जागृति चौहान, आयुष जामुदा, अनामिका कुमारी, अरविंद कुमार, प्रत्यूष कुमार, ईशिका कुमारी एवं तनु मुंडा का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा.

Uploaded Image

दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन बीएयू के कुलपति डॉ. एससी दुबे ने किया. इस अवसर पर कृषि संकाय के डीन डॉ. डीके शाही, कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय के सह अधिष्ठाता प्रो. डीके रूसिया और डीएसडब्ल्यू डॉ. बीके अग्रवाल भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. एसके पांडेय, डॉ. अल्पना दूबे, डॉ. छाया, गौरव साहू, डॉ. नीति तिर्की, वंदना चौबे एवं डॉ. रश्मि यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही