Search

 
 
 

Ranchi Weather : बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं व बारिश से मिली राहत

राजधानी रांची का मौसम इन दिनों बदला-बदला नजर आ रहा है. दिनभर उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे, वहीं शाम होते-होते आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई. इससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया.
 

Ranchi: राजधानी रांची का मौसम इन दिनों बदला-बदला नजर आ रहा है. दिनभर उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे, वहीं शाम होते-होते आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई. इससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया.


तेज हवाओं और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन लगातार हो रही बारिश ने चिंता भी बढ़ा दी है. पिछले चार दिनों से राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में जमकर बारिश हो रही है मौसम में आए इस बदलाव का असर शहर की सड़कों और जनजीवन पर भी साफ तौर पर देखा जा सकता है 

 

कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन रही है, जबकि तेज हवाओं के कारण लोगों को सतर्क रहने की जरूरत महसूस हो रही है.शाम के समय अचानक मौसम बदलने से लोगों ने राहत की सांस ली गर्मी और उमस से परेशान लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए. वहीं मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही