Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक केस: दो आरोपियों ने मांगी बेल

  • ये आरोपी अंतराज्यीय पेपर लीक और पेपर सॉल्वर गिरोह के हैं सदस्य

Ranchi: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले के दो आरोपी योगेश प्रसाद और विकाश कुमार ने अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है. जमानत याचिका में दोनों आरोपियों ने यह बताया है कि जब JSSC मान रही है कि पेपर लीक नहीं हुआ है तो पेपर लीक करने का आरोप निराधार है. ऐसे में उन्हें जमानत दी जाए. यहां बता दें कि एक आरोपी  आशीष कुमार ने बीते गुरुवार को याचिका दाखिल कर कोर्ट से जमानत लगाया था. ये तीनों आरोपी अंतराज्यीय पेपर लीक और पेपर सॉल्वर गिरोह के सदस्य हैं. 


मामले में सभी 158 आरोपी अभ्यर्थियों को अदालत से मिल चुकी है. 11 अप्रैल को पुलिस ने 166 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इन्हें तमाड़ के रड़गांव से पुलिस ने गिरफ्तार किया था. जिसमें अंतराज्यीय पेपर लीक और पेपर सॉल्वर गिरोह सरगना के 5 आरोपी भी शामिल थे. इस गिरोह में अतुल वत्स, विकास कुमार, शेर सिंह,आशीष कुमार और योगेश प्रसाद शामिल है. गैंग के  एजेंटों द्वारा अभ्यर्थियों को प्रश्न और उसके उत्तर रटाया जा रहा था. तमाड़ के रड़गांव में अभ्यर्थियों को किया जमा किया गया था.


अभ्यर्थियों के मोबाइल, एडमिट कार्ड, गैंग के द्वारा कब्जा में ली गई थी. कुछ अभ्यर्थियों द्वारा बैंक चेक भी गैंग के सदस्यों के नाम दिया गया था. मामले में तमाड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. 11 अप्रैल की रात सूचना मिली थी कि रड़गांव में एक अर्ध निर्मित स्थान पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का जमावड़ा लगा था. जिसकी सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी दल ने 11 अप्रैल की देर रात धावा बोला था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही