Search

 
 
 

Dumka News: पांजनबोना गांव में सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

Dumka News: पूजा का आयोजन प्रत्येक रविवार को किया जाएगा. इसका उद्देश्य सामुदायिक एकता मजबूत करना, आध्यात्मिक शांति और संताल समाज की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है.
 
पूजा को जाती महिलाएं

Dumka News: दुमका प्रखंड के पांजनबोना गांव में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करने की पहल शुरू हुई है. गांव के लेखा होड़ और समाजसेवी सच्चीदानंद सोरेन मरांग बुरु की पहल पर ग्रामीणों ने साप्ताहिक मांझी थान बोंगा बुरु पूजा शुरू की है.

इसे भी पढ़ें: 

पूजा का आयोजन प्रत्येक रविवार को किया जाएगा. इसका उद्देश्य सामुदायिक एकता मजबूत करना, आध्यात्मिक शांति और संताल समाज की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है. खासकर बच्चों और युवाओं को अपनी परंपरा और संस्कृति से जोड़ने पर जोर दिया गया है.

 

पूजा के दौरान बच्चों को सकारात्मक जीवन मूल्यों का संदेश दिया गया. उन्हें नशे से दूर रहने, नियमित स्कूल जाने और माता-पिता व बुजुर्गों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया गया.

 

ग्रामीणों ने कहा कि साप्ताहिक पूजा से गांव में सुख-शांति, समृद्धि और भाईचारा बढ़ेगा. इससे धर्म, संस्कृति और सामाजिक परंपराओं को संरक्षित करने में मदद मिलेगी.

 

पूजा में महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों ने सामूहिक रूप से हिस्सा लिया. पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मांझी थान में धूप, अगरबत्ती, जल, लड्डू, गुड़ और चूड़ा समेत अन्य सामग्री अर्पित की गई. श्रद्धालुओं ने दान भी किया.

 

ग्रामीणों ने तय किया कि पूजा से प्राप्त दान राशि का उपयोग मांझी थान की मरम्मत और सामाजिक व धार्मिक कार्यों में किया जाएगा. इस राशि का इस्तेमाल हड़िया या अन्य नशीली वस्तुओं पर नहीं किया जाएगा. रविवार को पूजा रखने का निर्णय इसलिए लिया गया है, ताकि स्कूल बंद होने के कारण बच्चे भी अधिक संख्या में शामिल हो सकें.

 

इस अवसर पर रामपुर पंचायत के मुखिया तोलेन बास्की समेत लखन हांसदा, सुबान सोरेन, सुनील किस्कू, सोनत हेम्ब्रम, रूबीन्दर सोरेन, नेमन मरांडी, परमेश्वर हांसदा, दिलीप सोरेन, रावन किस्कू, वीरेंद्र सोरेन, सुरेंद्र सोरेन, जीवन हांसदा, शिवशंकर हांसदा, लिम्पा मरांडी, रामेश्वर हांसदा, रूवान हांसदा, संदीप हांसदा, ललिता हेम्ब्रम, लोईस किस्कू, मुनी मरांडी, तेरेशा किस्कू, सालू हेम्ब्रम, सोनोती टुडू, शिलवंती हेम्ब्रम, शिलाती बास्की, मती सोरेन, लुखीमुनी बास्की, दामिनी मुर्मू, लगनी हांसदा, राकेश हेम्ब्रम, रूबीलाल मुर्मू, सनातन मरांडी, विनोद हेम्ब्रम, भीम सोरेन, सरोज हांसदा, फिलीमन सोरेन, सुभाष किस्कू, अर्जुन मुर्मू और प्रेम सोरेन समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. पूजा के बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही