Seraikela-Kharsawan : जिले के चांडिल क्षेत्र में सुवर्णरेखा नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है. जलस्तर बढ़ने से पानी जयदा मंदिर की पुलिया के ऊपर से बह रहा है. इस कारण मंदिर तक पहुंचने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है और मंदिर में मौजूद महंत केशवानंद सरस्वती और करीब एक दर्जन लोग वहां फंस गये हैं. पानी का स्तर और बहाव कम होने से पहले मंदिर तक किसी का पहुंचना या मंदिर से किसी का निकलना संभव नहीं है.
मंदिर की पुलिया के ऊपर से पानी बहने की जानकारी स्थानीय लोगों ने प्रशासन को दी है. जिसके बाद प्रशासन ने पुलिया से होकर आने-जाने वालों पर तत्काल रोक लगा दी है, ताकि कोई व्यक्ति अनजाने में भी पुलिया को पार करने की कोशिश ना करे.
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जिन्हें मंदिर में पूजा करने जाना है, वो पानी के उतरने का इंतजार करें. मंदिर में मौजूद लोग भी पानी के उतरने का इंतजार करें. इस वक्त पुलिया से पार होना खतरनाक हो सकता है. (सरायकेला की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

