Search

 
 
 

Jharkhand Weather : बारिश से राहत की उम्मीद, पर 3-4 डिग्री तक चढ़ेगा पारा

Ranchi News :  बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब झारखंड से आगे निकल गया है. वर्तमान में यह सिस्टम उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिणी उत्तर प्रदेश के आसपास है. इसके धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है.
 
बारिश में कमी के साथ चढ़ेगा पारा
  • 3 से 6 सितंबर तक भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं
  • कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिशकी संभवना
  • 4 सितंबर से अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री बढ़ोतरी की संभावना
  • बारिश कम होने के साथ गर्मी बढ़ने के आसार

Ranchi News :  झारखंड में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश का दौर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 3 सितंबर से राज्य के लोगों को बारिश से राहत मिल सकती है. हालांकि, कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी रहेगी. 

 

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब झारखंड से आगे निकल गया है. वर्तमान में यह सिस्टम उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिणी उत्तर प्रदेश के आसपास है. इसके धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है. 

 

इसे भी पढ़ें

 

6 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी नहीं

मौसम विभाग ने 3 से 6 सितंबर के बीच झारखंड में भारी बारिश को लेकर किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है.  हालांकि, इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में स्थानीय स्तर पर गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. ऐसे में लोगों को मौसम में होने वाले अचानक बदलाव को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है. 

 

बारिश थमते ही बढ़ेगा तापमान

बारिश की गतिविधियों में कमी आने के बाद झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. आसमान के  साफ रहने से दिन के तापमान में बढ़ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, 4 सितंबर से राज्य के अधिकतम तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. यानी बारिश कम होने से गर्मी एक बार फिर बढ़ने लगेगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही