Search

 
 
 

रिम्स में बनेगा 10-सीटर आधुनिक शौचालय, सेवा फाउंडेशन करेगा संचालन और देखरेख

Ranchi News : रिम्स के पुराने ट्रॉमा सेंटर और शेल्टर होम के पास 10 सीट वाला आधुनिक सार्वजनिक शौचालय बनाया जाएगा. लोगों को शौचालय के इस्तेमाल के लिए तय शुल्क देने होंगे.
 
रिम्स और पुणे की Sewa Foundation के बीच समझौता
  • रिम्स और पुणे की Sewa Foundation के बीच हुआ समझौता

Ranchi News :  रिम्स परिसर में मरीजों, उनके परिजनों और आम लोगों के लिए 10 सीट वाला आधुनिक सार्वजनिक शौचालय शुरू किया जाएगा. इसके संचालन और रखरखाव को लेकर रिम्स और पुणे की Sewa Foundation के बीच समझौता हुआ है. यह शौचालय पुराने ट्रॉमा सेंटर और शेल्टर होम के पास बनाया गया है.

 

इस आधुनिक शौचालय के निर्माण में Coal India Limited ने आर्थिक मदद दी है. जबकि Sewa Foundation ने इसके निर्माण का काम पूरा किया है. अब फाउंडेशन ही शौचालय की साफ-सफाई, रखरखाव, सुरक्षा और दूसरी जरूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेगा. इसके लिए रिम्स पर कोई अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा.

 

 

समझौते के अनुसार, शौचालय का संचालन Pay & Use व्यवस्था के तहत किया जाएगा. यानी लोगों को इस्तेमाल के लिए तय शुल्क देना होगा. पूरे समझौते की अवधि में शौचालय को साफ, सुरक्षित और इस्तेमाल के लायक रखने की जिम्मेदारी Sewa Foundation की होगी.

 

रिम्स प्रबंधन का कहना है कि इस सुविधा से अस्पताल में आने वाले मरीजों, उनके परिजनों, कर्मचारियों और आम लोगों को काफी राहत मिलेगी. रिम्स परिसर में स्वच्छता और बेहतर सार्वजनिक सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही