Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ में Curesta Clinic का शुभारंभ, मरीजों को मिलेंगी सुपरस्पेशियलिटी चिकित्सा सुविधाएं

निदेशक डॉ संजय कुमार ने बताया कि क्लिनिक में मरीजों को ऑर्थोपेडिक्स, न्यूरोसर्जरी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा यूरोलॉजी जैसी विशेषज्ञ सेवाएं एक ही स्थान पर प्राप्त होंगी.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : रामगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को उन्नत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को Curesta Clinic का शुभारंभ किया गया. इसकी शुरुआत रामगढ़ नर्सिंग होम के सौजन्य से की गई है. इस क्लिनिक के माध्यम से शहर में पहली बार विभिन्न सुपरस्पेशियलिटी विभागों की ओपीडी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

 

निदेशक डॉ संजय कुमार ने बताया कि क्लिनिक में मरीजों को ऑर्थोपेडिक्स, न्यूरोसर्जरी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा यूरोलॉजी जैसी विशेषज्ञ सेवाएं एक ही स्थान पर प्राप्त होंगी. इस पहल का मुख्य उद्देश्य रामगढ़ व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उनके अपने शहर में उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें बड़े शहरों का रुख न करना पड़े.

 

क्यूरेस्टा क्लिनिक के शुरू होने से रामगढ़ क्षेत्र के लोगों को अब बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी. इससे मरीजों का समय और खर्च दोनों बचेगा. साथ ही उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं का लाभ मिलेगा.

 

 

 

इस अवसर पर डॉ संजय कुमार, डॉ अनुभा विद्यार्थी, सावन शिवेश, डॉ रमेश दास, डॉ अनुज कुमार, डॉ चंदन, डॉ सोनी, डॉ ओम प्रकाश, डॉ रितु राशि, डॉ आशीष पाल, डॉ भरत, डॉ सुनीता, डॉ स्वीटी, सौरभ, इश्तियाक, अमित कुमार सहित अन्य मौजूद रहे.

Uploaded Image

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही