Search

 
 
 

गिरिडीहः जमीन विवाद में हुई थी पूर्व जिप अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या, दो गिरफ्तार

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में रेवतलाल महतो व प्रदीप कुमार शामिल हैं.
 

Giridih : गिरिडीह जिले के डुमरी में पिछले 21 फरवरी को हुए पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में रेवतलाल महतो व प्रदीप कुमार शामिल हैं. दोनों डुमरी थाना क्षेत्र के हेठटोला के रहने वाले हैं. यह जानकारी डुमरी के एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में दी.

 

ज्ञात हो कि 21 फरवरी को पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो का अधजला शव झारखंड कॉलेज डुमरी के पास खांकीकला जंगल से बरामद किया गया था. मामले के उद्भेदन के लिए एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था. 

 

जीटी रोड के समीप राकेश महतो का मकान बन रहा है. जांच में यह सामने आया कि उक्त मकान के पास एक विवादित जमीन को लेकर रेवतलाल महतो व प्रदीप कुमार के साथ राकेश महतो का विवाद चल रहा था. दोनों आरोपियों ने मिलकर साजिश रची और राकेश महतो की हत्या कर दी.


बताया गया कि 20 फरवरी की रात राकेश महतो घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे. अगले दिन 21 फरवरी की सुबह उनका अधजला शव बरामद हुआ था. फिलहाल, पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही