NewDelhi : कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि शनिवार और रविवार, दो दिन देश भर के बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी. इससे पता चलता है कि दो वर्ष कोरोना के कारण बाजार से दूर रहने वाले ग्राहक अब पूरे जोर-शोर से लौट आये हैं. कैट का अनुमान है कि इस वर्ष त्योहारों पर बिक्री का आंकड़ा 1 लाख 50 हजार करोड़ रुपये के पार होगा. खंडेलवाल ने जानकारी दी कि देश भर के बाज़ारों में भारतीय सामान को ही प्रमुखता दी जा रही है, जिसके कारण चीन को इस वर्ष दिवाली से संबंधित सामान की बिक्री में 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होगा. इसे भी पढ़ें : वड़ोदरा">https://lagatar.in/vadodara-clashes-between-two-groups-on-diwali-night-one-side-attacked-with-petrol-bombs/">वड़ोदरा
: दिवाली की रात दो गुटों में झड़प, एक पक्ष ने पेट्रोल बम से किया हमला
Sitrang ने बांग्लादेश में कहर बरपाया, सात की मौत, ममता बनर्जी ने बंगाल में प्रशासन को अलर्ट किया
साल तक भारत पर राज करने वाले अंग्रेजों का देश ब्रिटेन अब भारतवंशी ऋषि सुनक के हाथ में
: दिवाली की रात दो गुटों में झड़प, एक पक्ष ने पेट्रोल बम से किया हमला
देश भर में लोगों ने 45 हजार करोड़ से ज्यादा की खरीदारी की
इस वर्ष की दीपावली व्यवसायियों के लिए खुशियां लेकर आयी. खबरों के अनुसार इस साल धनतेरस के दो दिनों में देश भर में लोगों ने 45 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की खरीदारी की. लगभग 25 हजार करोड़ रुपये की ज्वैलरी बिकी. 20 हजार करोड़ की बिक्री ऑटोमोबाइल, कम्यूटर एवं कंप्यूटर से संबंधित सामान, फर्नीचर, साज-सज्जा के सामान, बर्तन, मोबाइल आदि की हुई है. सोमवार को दिवाली, 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 27 अक्टूबर को भैया दूज होने के कारण अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है. आम तौर पर कंज्यूमर गुड्स की 35-40 फीसदी बिक्री त्योहारों में ही होती है. इसे भी पढ़ें : Cyclone">https://lagatar.in/cyclone-sitrang-wreaks-havoc-in-bangladesh-7-killed-mamata-banerjee-alerts-administration-in-bengal/">CycloneSitrang ने बांग्लादेश में कहर बरपाया, सात की मौत, ममता बनर्जी ने बंगाल में प्रशासन को अलर्ट किया
2021 के मुकाबले 2022 में सोना आयात 11.72% कम हुआ
कैट के सहयोगी संगठन आल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन (AIJGF) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोरा ने जानकारी दी कि जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत में सोने की मांग में सालाना आधार पर 80% तक की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि 2021 के मुकाबले 2022 में सोना आयात 11.72% कम हुआ है. बताया कि पिछले वर्ष पहली छमाही में 346.38 टन सोना आयात किया गया था, जो इस साल 308.78 टन रह गया. लेकिन इसकी भरपाई कोरोना काल में कम बिक्री से बने रिजर्व स्टॉक से की गयी. इसे भी पढ़ें : 200">https://lagatar.in/britain-the-country-of-the-british-who-ruled-india-for-200-years-is-now-in-the-hands-of-indian-sage-sunak/">200साल तक भारत पर राज करने वाले अंग्रेजों का देश ब्रिटेन अब भारतवंशी ऋषि सुनक के हाथ में
Leave a Comment