Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. देवघर साइबर थाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पथरौल थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में छापेमारी कर 4 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
Advertisement
Advertisement

Deoghar:  जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. देवघर साइबर थाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पथरौल थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में छापेमारी कर 4 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में गौतम कुमार दास (23 वर्ष), कवाली दास (26 वर्ष), सुधाकर महरा (19 वर्ष) और ममता देवी (27 वर्ष) शामिल हैं.


पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि ये अपराधी खुद को Flipkart, Amazon, PhonePe, Paytm और Airtel Payments Bank का फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बताकर लोगों को फोन करते थे और कैशबैक, गिफ्ट कार्ड, KYC और बैंक समस्या के नाम पर ठगी करते थे. इतना ही नहीं, ये शातिर अपराधी State Bank of India के क्रेडिट कार्ड और सरकारी योजनाओं के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर लोगों के खाते से पैसे उड़ा लेते थे.

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से 4 मोबाइल, 7 सिम कार्ड, 57,000 रुपये नकद बरामद किए है.फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है. देवघर पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर अपराधियों में हड़कंप मच गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही